अमौर/ सिटी हलचल न्यूज़
अमौर - लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर को एआरओ सह भूमि सुधार उप समाहर्ता टेसलाल सिंह ने रविवार को अमौर प्रखंड के सभागार में प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठकी की, जिसमें अमौर व बैसा प्रखंड के सभी सेक्टर पदाधिकारियों ने भाग लिया । बैठक में अमौर बीडीओ रंजीत कुमार सिंह, सीओ सुधांशु मधुकर, बैसा बीडीओ राज कुमार चौधरी, बैसा सीओ गोपाल कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद थे । बैठक को सम्बोधित करते हुए एआरओ टेसलाल सिंह ने कहा कि पूर्णिया जिले के अमौर व बैसा प्रखंड एवं बायसी व डगरूआ प्रखंड किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के परिसिमन में आता है जहां 26 अप्रील 2024 को दूसरे चरण में मतदान होना है । लोकसभा चुनाव में विधि व्यवस्था बनाये रखने तथा स्वच्छ, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराना चुनाव आयोग का मकसद है ।
बैठक में एआरओ ने प्रखंड में लोकसभा चुनाव की तैयारियो की समीक्षा की और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी से चुनाव संपन्न कराने हेतु मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आवश्यक मूलभूत सुविधा, विधि-व्यवस्था, ईवीएम, आदर्श आचार संहिता अनुपालन आदि को लेकर अब तक के किए गए कार्यों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की। बैठक में एआरओ ने सभी सेक्टर पदाधिकारी को अपने सेक्टर क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों पर आधारभूत संरचना तथा उपलब्ध सुविधाओं का भौतिक सत्यापन कर पेयजल, शौचालय, उपयुक्त प्रकाश एवं विद्युत की व्यवस्था, मतदाताओं के लिए छायादार स्थान, निःशक्त मतदाताओं के लिए रैंप, मतदान के लिए आवश्यक फर्निचर की उपलब्धता/व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि मतदाता मतदान दिवस पर सुचारू और बिना किसी परेशानी के सुविधाजनक रूप से अपना मत डाल सकें। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र के निकट रहने वाले ऐसे व्यक्तियों जिनसे विभिन्न प्रकार की जानकारियां मिल सके, उनका नाम, पता, मोबाईल संख्या आदि की जानकारी सेक्टर पदाधिकारी अपने पास रखेंगे। सेक्टर पदाधिकारी अपने सेक्टर क्षेत्र के अन्तर्गत पड़ने वाले सभी मतदान केन्द्रों का भ्रमण करेंगे एवं मार्ग तालिका तथा नक्शा का सत्यापन कर यह सुनिश्चित करेंगे कि मार्ग तालिका/नक्शा ठीक है एवं उसमें किसी संशोधन की आवश्यकता नहीं है।
मतदाताओं को स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरूक करते हुए मतदान प्रतिशत में वृृद्वि करना। प्रखंड अन्तर्गत पर्याप्त संख्या में मतदान केन्द्रों को आदर्श मतदान केन्द्र के रूप में विकसित करना। इस बिन्दु पर भी भौतिक सत्यापन करना है कि मतदान केन्द्र के 200 मीटर की परिधि के अन्दर किसी राजनैतिक दल/अभ्यर्थि द्वारा पार्टी कार्यालय बनाया गया है या नहीं। अपने सेक्टर क्षेत्र के अन्तर्गत पड़ने वाले मतदान क्षेत्र के लिए मतदान केन्द्रवार भेद्यता मानचित्र तैयार करना। मतदान दिवस पर सेक्टर पदाधिकारी यह सत्यापित करने पर विशेष ध्यान देंगे कि अति संवेदनशील निवास स्थानों/समुदायों के मतदाता मतदान के लिए आ रहे हैं या नहीं। सभी को सेक्टर पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि बैनर/पोस्टर / सलोगन/ पेंटिग आदि की जॉंच करते हुए हटाना सुनिश्चित करेंगे और सभी सेक्टर पदाधिकारियों को मतदान केन्द्रों के भ्रमण से संबंधित लॉगबुक का संधारण करने का निदेश दिया गया। साथ ही भ्रमण के क्रम में मिलने वाले व्यक्तियों से प्राप्त फिडवैक को लॉगबुक में अंकित करने का निदेश दिया । एआरओ ने बैठक में उपस्थित प्रखंड के पदाधिकारियों को निदेश दिया कि संबंधित थाना प्रभारी के साथ समन्वय बना कर संयुक्त हस्ताक्षर से प्रतिवेदन ससमय देना सुनिश्चित करेंगे जिससे आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला स्तर पर समेकित प्रतिवेदन तैयार किया जा सके।



Post a Comment