अमौर सिटी हलचल न्यूज़
अमौर थाना क्षेत्र के तालवारी पंचायत सिमलबारी गांव में विद्युत विभाग की लापरवाही से घर में आग लगने से लाखों का नुकसान का मामला प्रकाश में आया है विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण 11000 का जर्जर तार टूट कर गिरने से एक परिवार के घर जलकर राख हो गए आग लगने से मवेशी घर में रखे नगदी रूपए, लाखों का सामान बर्तन वस्त्र फर्नीचर अनाज इत्यादि जल जाने से पीड़ित परिवारों में उदासी व्याप्त है इस मामले को लेकर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहसिन आलम सरपंच जावेद आलम वार्ड सदस्य सहबुल ने बताया कि वार्ड नंबर 13 में महजबी पति जाबुल के घर पर 11000 वोल्ट का तार गिर गया जो तार घर के उपर से गुजर रहा था
वह जर्जर हो चुका था जिसे लेकर बिजली विभाग को कई बार सूचना भी दी गई थी विभाग को यह भी कहा गया था की तार को घर के ऊपर से हटाए या बदलने की गुहार भी लगाई गई लेकिन बिजली विभाग ने कोई पहल नहीं की, जहां जर्जर तार टूट कर गिरने से आग लग गई इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है वहीं घटना की जानकारी देने हेतु विभागीय अधिकारियों जेई एवं एसडीओ को कई बार फोन किया गया लेकिन किसी ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा वही इस आग लगने की घटना के बाद मौके पर पूर्व विधायक अब्दुल जलील मस्तान पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे एवं विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए


Post a Comment