मुरलीगंज मधेपुरा
आगामी रामनवमी पर्व के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारी को लेकर रविवार की देर शाम शहर के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने बैठक कर चर्चा किया। जिसमें रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। विहिप मधेपुरा के जिला मंत्री रूपेश रंजन ने बताया कि इस बार बड़े ही भव्य व ऐतिहासिक रूप से मुरलीगंज में रामनवमी शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि 500 वर्षो के वनवास के बाद हजारों रामभक्तों के बलिदान के बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र जी अपने महल में विराजे हैं। जिसे लेकर सभी रामभक्तों में बेहद हर्ष का माहौल है।
इसीलिए सभी हिन्दू जनमानस की आस्था व भावनाओं को देखते हुए इस वर्ष पूरे जोर शोर से पूरे मधेपुरा जिले में रामनवमी शोभायात्रा निकाली जाएगी। राजू सनातन और अमित बिहारी ने बताया कि इस वर्ष 18 अप्रैल को मुरलीगंज बाजार में शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 2 बजे दिन में दुर्गा स्थान परिसर से शुरू होकर जयराम पुर चौक , गोशाला चौक , काशीपुर चौक , मस्जिद चौक , हरिद्वार चौक , गोलबाजार , हाट बाजार, मिडल चौक होते हुए पुनः दुर्गा स्थान परिसर में समाप्त की जाएगी । बजरंग दल के शंकर यादव और समर राज ने बताया कि इस बार शोभायात्रा को भव्य बनाने नेपाल से विशेष झाँकी मंगाई जा रही है और पुष्प से सज्जित रथ पर राम लक्ष्मण जानकी जी को बैठाया जायेगा। महाबली हनुमान जी का आधुनिक कॉस्च्यूम भी विशेष आकर्षन का केंद्र रहेगा। सूरज जायसवाल ने बताया कि इस बार शोभायात्रा के समय पूरे नगर में रामभक्तों पर पूरे नगर में पुष्पवर्षा और पीने के लिए शरबत की व्यवस्था की जाएगी, समाप्ति पर सभी रामभक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की जायेगी । मौके पर राजा चौधरी , सूरज , कुंदन , मुरारी , प्रणब भगत , देव , ओम , विकाश , राजू रॉक , नयन , कृष , शिवम सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।।


Post a Comment