Top News

9.6 लीटर विदेशी शराब के साथ कोढ़ा पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल।



कोढ़ा/शंभु कुमार 


कोढ़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 81 कटिहार गेराबारी सड़क मार्ग ईट भट्ठा चरखी मोड़ के समीप 9.6 लीटर विदेशी शराब के एक मोटरसाइकिल सहित एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने की सफलता हासिल की है।


कोढ़ा पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक शराब तस्कर बाईक पर सवार होकर 9.6 लीटर विदेशी शराब के साथ गुजर रहे हैं। सूचना सत्यापन हेतु कोढ़ा पुलिस ने सूचना दी गई स्थल पर पहुंचे जहां बाइक के साथ गुजर रहे शराब तस्कर को बाईक रोककर जांच की गई। जांचोपरांत बाइक सवार के पास ले 9.6 लीटर विदेशी शराब पुलिस ने बरामद किया। जिसे कोढा पुलिस ने 9.6 लीटर विदेशी शराब के बाईक को जप्त कर शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया है।वहीं नाम पता पुछने पर शराब तस्कर ने अपना नाम पता मोहम्मद इसाक,पे0 मोहम्मद समसुल ,सा0 बंका , थाना बरारी जिला कटिहार बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post