बदमाशो की गोली से घायल युवक की 17 दिन बाद मौत,बाईक छीनने के दौरान बदमाशो ने मारी थी गोली



 मुरलीगंज (मधेपुरा) 

बाइक छीनने के दौरान बदमाशो ने बाइक सवार युवक को गोली मारी थी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद निजी नर्सिंग मे रखकर ईलाज करवाया जा रहा था। करीब 16 दिन बाद रविवार की दोपहर युवक की मौत हो गयी। मौत के बाद पीड़ि।त स्वजन का रो रोकर बुराहाल है। मृतक युवक  रजनी पंचायत के प्रतापनगर वार्ड तीन निवासी लंबू मुखिया (38) वर्ष है।



बता दे कि लंबू मुखिया अपने करीबी को मुरलीगंज रेलवे स्टेशन पर छोड़कर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान कोल्हायपट्टी चौक पर दो युवक गाड़ी रोकवाकर थोड़ी दूर छोड़ने की बात कहे। इसपर उक्त युवक अपने साथ दोनो युवको को बैठाकर आगे बढ़ गये। इसी बीच कोल्हायपट्टी नहर समीप पहुंचते ही दोनो युवक बाइक चालक को रोकवा दिया और रूपये की मांग करने लगा। रूपया नही देने के बाद बाइक की चाभी लेने लगे। जिसका लंबू मुखिया द्वारा विरोध करने के दौरान उक्त दोनो बदमाशों ने सामने से गोली मारकर जख्मी करते हुए बाइक लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते हीं क्षेत्र में पुलिस की दबिश बढ़ाई गई है। लेकिन इसके बावजूद बदमाश पुलिस पकड़ से बाहर है। और ना ही बाईक बरामद हो पाया है।



थानाध्यक्ष मंजू कुमारी ने कहा कि मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बदमशों की गिरफ्तारी नही हुई है। छानबीन जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post