किसानों ने सिंचाई हेतु नहर में पानी छोरे जाने की मांग



कोढ़ा/ शंभु कुमार 


कोढा प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने पानी पटवन को लेकर नहर में पानी छोड़े जाने की मांग की है। कोढा प्रखंड के कई किसानों ने बताया कि महंगी विद्युत के सहारे मोटर जनित पंप व महंगी डीजल से चलने वाली पंप सेट के सहारे अपने फसल को बचाने हेतु सिंचाई करने को विवश हैं 


जब हम लोगों को फसल में सिंचाई का  समय आता है तो उस समय ही नहर में पानी विलुप्त हो जाते हैं ।जिस कारण हम लोगों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है वही समाज  सेवी श्रवण चौरसिया, किसान अमलेश कुमार, मिथुन कुमार व अन्य ने बताया कि काढागोला बैतरणी नहर में पूर्व में पानी उपलब्ध होने पर सिंचाई का लाभ मिलता था। जो अब नहीं मिल रहा है।

वही कोढा प्रखंड के कई किसानों ने नहर विभाग से नहर में पानी छोड़े जाने की मांग की है ताकि ससमय फसलों को सिंचाई की सस्ती सुविधा किसानों को मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post