पौआखाली थाना क्षेत्र से प्यार, यौन शोषण और फिर विश्वासघात का एक गंभीर मामला सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला थाना क्षेत्र निवासी एक युवती से जुड़ा है. युवती ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि युवक ने पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर शादी का झांसा देकर युवक उसके साथ काफी समय तक शारीरिक संबंध बनाता रहा. जब युवती ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया तो युवक अपने वादे से मुकर गया और उसे धोखा देकर उनसे किसी भी प्रकार का रिश्ता रखने से साफ इंकार करता रहा. जिसके बाद पीड़ित युवती की लिखित शिकायत पर पौआखाली पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए ना की सिर्फ प्राथमिकी दर्ज की, बल्कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती की लिखित शिकायत के आधार पर बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया था. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Cityhalchal News
0
Post a Comment