फुलवरिया पंचायत के जयन्तिग्राम में 24 घंटे अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें “हरे राम, हरे कृष्ण” के गगनभेदी जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति और आस्था की अनूठी मिसाल पेश की। संकीर्तन की शुरुआत गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई, जिसके बाद लगातार 24 घंटे तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचे और भक्ति रस में सराबोर हो गए। ढोल, मंजीरा और झांझ की धुन पर गूंजते भजनों ने माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया।।आयोजन समिति के सदस्यों मुरारी महतो, राज कुमार, सुमन कुमार, संजय कुमार, मिथुन कुमार, सोनु कुमार, अवधेश ठाकुर ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता और एकता को बढ़ावा देना है। संकीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और भंडारे की भी व्यवस्था की गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
जयन्तिग्राम में 24 घंटे हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
Cityhalchal News
0
Post a Comment