कोढा /शंभु कुमार
प्रखंड सह अंचल कार्यालय के परिचारी युगल ठाकुर का निधन रविवार को हो गया। घटना के विषय में बताया जाता है कि पूर्व में उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी जिसको की इलाज हेतु कोलकाता ले जाया गया था। इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई वही इनके निधन पर उनके शव को कोढा अंचल प्रखंड कार्यालय लाया गया।
जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी श्याम कुमार अंचलाधिकारी विक्रम भास्कर झा, मनरेगा पीओ अमरेंद्र कुमार सहित अन्य प्रखंड अंचल कर्मी ने 2 मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदना व्यक्त किया। साथ ही परिवारजनों को ढांढस बढ़ाते हुए मृत आत्मा की शांति प्रदान हेतु ईश्वर से प्रार्थना की । वही इनके निधन से परिवारजनों के बीच दुखों का पहाड़ सा टुट पड़ा है व रो-रो कर बुरा हाल बुरा है । कई जनप्रतिनिधि समाजसेवी के बीच भी इनके निधन होने मर्माहत है और शोक की लहर फैल गई है।


Post a Comment