कोढ़ा/शंभु कुमार
रौतारा थाना अंतर्गत काली स्थान बहरखाल चौक मैं तन्नू ज्वेलर्स दुकान में अज्ञात चोरों के द्वारा शटर में लगी ताला तोड़ रविवार की देर रात्रि सोने चांदी जेवरात की दुकान में चोरी कर ली गई। वहीं घटना के विषय में दुकानदार श्रवण कुमार ने बताया कि रविवार को अपनी दुकान देर संध्या 7:00 बजे बंद कर घर चले गए थे
इसी बीच सोमवार की सुबह स्थानीय दुकानदार ने सूचना दी कि आपके ज्वेलर्स के दुकान की शटर का ताला टूटा हुआ है सूचना मिलते ही मैं अपनी दुकान पहुंचा तो देखा तो शटर का ताला तोड़ दुकान के अंदर अज्ञात चोर ने प्रवेश कर साढ़े तीन केजी चांदी ,8 से 10 ग्राम सोने के जेवरात कुल लागत ढाई लाख की चोरी कर ली गई।
वही इस घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई वही सूचना मिलते ही रौतारा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है ।वही बहरखाल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह कुशवाहा ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुकानदारों से मिलकर घटना की जानकारी ली उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना पर रोक लगाने हेतु अगर पंचायत स्तर हम प्रयास करेंगे कि रात्रि प्रहरी के साथ इस चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की।ताकि इस तरह चोरी की घटना पर रोक लगाया जा सके।



Post a Comment