Top News

कैंप लगाकर होगा जाति गणना डाटा एंट्री का कार्य

कटिहार/सिटीहलचल न्यूज़

कुरसेला। बिहार जाति आधारित गणना के कार्य को पूरा करने को लेकर इसमें काफी तेजी देखी जा रही है। प्रगणकों द्वारा फिल्ड के सभी कार्य को पूर्ण कर लिया गया है। अब इसे बीजाजा ऐप्प पर अपलोड कर ऑनलाइन किया जायेगा। गणना एंट्री कार्य को लेकर सोमवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ अजय कुमार के निर्देश पर कैंप का आयोजन किया गया


जिसमें नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के पर्यवेक्षक एवं प्रगणक शामिल हुये। बीडीओ सह चार्ज पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि आयोजित कैंप में डाटा एंट्री कार्य को सफलता पूर्वक संपन्न करने को लेकर सभी प्रगणक के मोबाइल में बिजाजा (BIJAJA) एप्प इंस्टॉल करवाते हुये डाटा एंट्री करने से संबंधित जानकारी दी गयी

कैंप में मोबाइल संचालन के लिये प्रखंड परिसर में ब्रॉडबैंड वाई फाई लगाया गया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार प्रगणक व संबंधित पर्यवेक्षक प्रखंड कार्यालय आकर फिल्ड से प्राप्त आंकड़ों को ऑनलाइन करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post