मुरलीगंज / मिथिलेश कुमार
मधेपुरा : शहर के गोलबाजार स्थित बलभद्र भवन में सोमवार को जन अधिकार युवा परिषद की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें संगठन विस्तार और मजबूती पर बल दिया गया। आयोजित बैठक की अध्यक्षता जाप युवा परिषद जिलाध्यक्ष गोपीकृष्ण उर्फ बीडीओ ने किया। बैठक में प्रखंड युवा अध्यक्ष पद पर अमित यादव और सचिव पद पर टुनटुन यादव को मनोनीत किया गया
अधिक से अधिक युवाओ को जाप युवा परिषद से जोड़ने की बात कही गई। जाप युवा परिषद जिलाध्यक्ष गोपीकृष्ण ने बताया कि जाप युवा परिषद प्रदेश के अहवान पर अगामी 13 अगस्त को मधेपुरा में कोशी प्रमण्डल युवा संवाद कार्यक्रम आयोजन होना है। जिसकी तैयारी को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की गई है
मौके पर जाप जिलाध्यक्ष मोहन मंडल, प्रदेश महासचिव अजीर बिहारी यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अनल, प्रदेश सचिव देवाशीष पासवान, नगर उपाध्यक्ष श्याम आनंद, युवा शक्ति प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत यादव, अमित यादव, टुनटुन यादव, मयंक कुमार, दुर्गेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।



Post a Comment