Top News

सोए अवस्था में एक युवक को मारी गोली घायल

मुरलीगंज / मिथिलेश कुमार 

मधेपुरा : थाना क्षेत्र के हरिपुर कला पंचायत वार्ड सात में रविवार की रात करीब एक बजे सोए अवस्था में युवक को गोली मारने की घटना को अंजाम दिया गया। उक्त युवक के जांघ और घुटने में गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके वारदात पर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल दल बल के साथ पहुंचे। और परिजन के साथ घायल युवक को इलाज के लिए भेज दिया। इधर आरोपी पक्ष घर छोड़कर फरार हो गए थे


बताया गया कि हरिपुर कला वार्ड सात निवासी स्व गणेश यादव के पुत्र मिलन यादव (25) गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिसका इलाज मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। गोली लगने से घायल मिलन यादव ने बताया कि करीब एक बजे रात में टाट के पीछे से दो गोली मारी गई है। उन्होंने बताया कि लगभग डेढ साल से पड़ोसियों के साथ आपसी विवाद में चल रहा है

इसी को लेकर जान से मारने के नियत से सोए अवस्था में गोली मारने की घटना को अंजाम दिया गया है।  गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है ।थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने कहा कि घायल युवक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत है। घटना के बाद विभिन्न बिन्दूओ पर छानबीन की जा रही है। आवेदन प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post