Top News

जाति आधारित जनगणना के कार्य सम्पन्न के बाद भी मानदेय भुगतान नहीं:टीपीएसएस

पूर्णियां/बालमुकुन्द यादव 

रुपौली : टी ई टी प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई रुपौली के क्रांतिकारी प्रखंड अध्यक्ष श्री नितेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बिहार जाति आधारित जनगणना का कार्य ( प्रथम चरण) प्रखंड अंतर्गत प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक एंव प्रगणकों के द्वारा पांच महीने पहले सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा चुका है


परंतु मानदेय का भुगतान अभी तक नहीं होने से शिक्षकों में असंतोष व्याप्त है जबकि अन्य जिलों में भुगतान हो चुका है ! इससे पहले भी पत्र के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय को अवगत कराया जा चुका है आश्वासन दिया गया था कि ससमय भुगतान होगा परंतु भुगतान नहीं हो पाया है ! आज पुनः प्रखंड विकास पदाधिकारी को जल्द से जल्द भुगतान हेतु आवेदन दिया गया है !

Post a Comment

Previous Post Next Post