Top News

एसएसबी 19वी बटालियन ने लाखो रुपए के ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

 


किशनगंज /सिटीहलचल न्यूज़

एसएसबी 19वी बटालियन को बड़ी सफलता हासिल हुई है ।मालूम हो की एसएसबी 19वी बटालियन डी कंपनी के कार्यवाहक कमांडेंट अनूप रोबा कच्छप,के निर्देश पर “D” समवाय नावदुबा के जवानों द्वारा विशेष गश्त के दौरान तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए


भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 110/2 के पास 27.40 ग्राम संभावित ब्राउन सुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तार तस्कर की पहचान राजा कुमार साहनी (26 वर्ष ) पिता- कैलाश साहनी , निवासी ग्राम – इटालबस्ती,, थाना – ठाकुरगंज, जिला – किशनगंज (बिहार )के रूप में हुई है

एसएसबी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया की ब्राउन सुगर को भारत से नेपाल ले जाया जा रहा था ।उसी क्रम में गिरफ्तारी की गई है। वही आवश्यक पूछताछ के बाद तस्कर को  थाना कुर्लिकोट को सौंप दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post