Top News

मध्य विद्यालय खेदलीचक का विवादित मामला पहुंचा जिला शिक्षा विभाग

मीरगंज/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: नगर पंचायत मीरगंज में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधयों को 8 माह पूर्व विजयी प्रमाणपत्र मिलने के बावजूद उनके पोषक क्षेत्र के विद्यालय प्रधान द्वारा उन्हें अध्यक्ष मानने को तैयार नहीं है। साफ तौर पर विद्यालय प्रधान कहते हैं हम पूर्व के गठित शिक्षा समिति को जानते हैं । उनके द्वारा ही विभागीय कार्य हो रही है । अब यही विवाद मध्य विद्यालय खेदलीचक में थमने का नाम नहीं ले रहा है 


बताते चले वर्तमान वार्ड पार्षद सह सशक्त कमिटी के स्थायी सदस्य नीरज कुमार पासवान ने ऑन कैमरा कहा कि उन्हें मध्य विद्यालय खेदलीचक के प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा अध्यक्ष मानने से इंकार किया जा रहा है । ऐसे में तो विद्यालय में चल रही विकास कार्य, मिड डे मिल और शिक्षा पर तो सवाल उठेगी ही । जैसे ही यह बात जिला पार्षद सह शिक्षा समिति के जिलाध्यक्ष पुष्कर कुमार को पता चला उन्होंने सदन में इस बात पर चर्चा करते हुए

कहा विजयी वार्ड पार्षद स्वतः अध्यक्ष होंगें ।अगर इस बात को लेकर नगर पंचायत मीरगंज के विद्यालय प्रधान आनाकानी करते हैं तो ऐसे विद्यालयों  की जांच कर दिशा निर्देश दिया जाएगा । साथ ही इस विवाद को खत्म कर विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था पर पहल किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post