Top News

आशा कार्यकर्ताओं ने 9 सूत्री मांगों को लेकर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

 

किशनगंज /सिटीहलचल न्यूज़

आशा कार्यकर्ताओं का नौ सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी है ।उसी क्रम में आज किशनगंज जिले के बहादुरगंज में सैकडो की संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने नौ सूत्री मांगों के समर्थन में जुलुश निकाल कर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है


आशा कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ इस दौरान जम कर नारेबाजी की ।प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं ने कहा की उन्हें कम से कम दस हजार रुपए मानदेय मिलना चाहिए साथ ही राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाना चाहिए

आशा कार्यकर्ताओं ने कहा की जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से चानो देवी ,राजो प्रवीण,सबेरा खातून,अनु सिन्हा,रीता देवी ,मुन्नी देवी,बबिता सिन्हा,माधुरी सिन्हा सहित सैकड़ों आशा कार्यकर्ता मौजूद थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post