Top News

जिलाधिकारी ने जातिगत जनगणना कार्य का किया औचक निरीक्षण

किशनगंज/इमरान हाशमी 

सोमवार को जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने  ठाकुरगंज प्रखंड में भ्रमण किया है। इस दौरान उन्होंने कई सरकारी विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड के सभी कार्यालयों में अफरा-तफरी मच गई। डीएम श्रीकांत शास्त्री के दौरे के तहत प्रखंड क्षेत्र के विकास कार्यों, बाढ़ नियंत्रण सहित अन्य कार्यों का जायजा लिया गया है। साथ ही डीएम द्वारा जाति आधारित गणना का अनुश्रवण के लिए ठाकुरगंज की नगर पंचायत और प्रखंड का भ्रमण किया गया है।ठाकुरगंज प्रखंड के औचक निरीक्षण कर प्रगणकों के ऑनलाइन बिजाला ऐप पर प्रविष्टि के कार्य का निरीक्षण किया गया है


मौके पर सभी प्रगणक और पर्यवेक्षक को जातीय गणना से संबधित प्राप्त जमा करने और ऑनलाइन प्रविष्टि की जानकारी ली गई है। डीएम ने कहा कि जातीय गणना का ऑफलाइन कार्य यानी डाटा संकलन शत प्रतिशत पूर्ण करना सराहनीय रहा है। सभी आंकड़े और प्रपत्र को न्यूनतम समय अवधि में जाति आधारित गणना के ऐप पर अपलोड का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। प्रखंड मुख्यालय स्तर पर केंद्रीकृत व्यवस्था के तहत प्रगणक ऑनलाइन एंट्री का कार्य करेंगे

जिसके लिए तकनीकी टीम भी उपलब्ध कराई गई है। निरीक्षण के दौरान डीएम श्रीकांत शास्त्री के साथ ठाकुरगंज प्रखंड के वरीय नोडल पदाधिकारी - सह - जिला भू अर्जन पदाधिकारी भू संदीप कुमार, चार्ज अफसर-सह- प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक, सहायक 'चार्ज अफसर सह अंचल अधिकारी ओम प्रकाश भगत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post