कोढ़ा/ शंभु
विद्युत के स्पर्श की चपेट में आने से एक व्यक्ति जख्मी हो गए। घटना के विषय में बताया जाता है कि पेट्रोल पंप के समीप होटल चालक लालो साह पिता भीम साह उम्र 35 जो की विधुत के स्पर्श की चपेट में आ गया जिससे की वह बेहोश हो गए। शोर-शराबा होने पर उनके परिजनों के द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु कोढा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां की चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देख उच्च चिकित्सा हेतु पूर्णिया रेफर कर दिया ।
जहां पुर्णिया ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों के बिच सदमे का माहौल देखा गया। वही उनके छोटे छोटे बच्चे पापा पापा चिल्ला कर रो रहे थे उधर पत्नी रोते बिलखते कह रही थी अब केना जीवन गुजर बसर होते अपने बिना यह कह बेसुध होकर घोर विलाप कर बारंबार बेहोश हो रही थी।


Post a Comment