Top News

उर्वरक की उपलब्धता एवं बिक्री पर सतत रखें निगरानी:----डीएम

पूर्णियां/बालमुकुन्द यादव 

पूर्णियां : नहरों के अंतिम टेल तक पानी  पहुंचाने एवं कृषि फीडर से निर्बाध 12 घण्टे प्रतिदिन बिजली उपलब्ध कराने को लेकर संबधित अधिकारियों को दिया गया कइ आवश्यक दिशा -निर्देश। सभी पात्र किसानों को ससमय पूरी सहजता के साथ उनके खाते में डीजल अनुदान की राशि उपलब्ध कराए।उर्वरक की उपलब्धता एवं बिक्री पर सतत निगरानी रखने का दिया गया निर्देश।श्री कुन्दन कुमार (भा०प्र०से०) जिलाधिकारी की अध्यक्षता में  कृषि टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन समाहरणालय सभाकक्ष में आहूत की गई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी महोदय द्वारा कहा कि जिले में अभी तक वर्षापात की स्थिति को देखते हुए सिंचाई के विभिन्न संसाधनों पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। तकनीकी गड़बड़ी के कारण बंद पड़े राजकीय नलकूपों को यथाशीघ्र चालू कराने का निर्देश दिया गया।समीक्षा के क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया  कि अभी तक  100%  धान की रोपनी जिला में सम्पन्न हुआ है। डीजल अनुदान के लिए पात्र किसानों से 22 जुलाई 2023 से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किया जा रहा है।अब तक 13042 आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें 4264आवेदन स्वीकृत कर विभाग को डीजल अनुदान हेतु अग्रसारित किया गया है


आगे उन्होंने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक मौजूद है। उर्वरक से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी तथा जिला कृषि पदाधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं।शिकायत के निराकरण के लिए जिला कृषि कार्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष संचालित किया गया है। जिसका दूरभाष संख्या:-06454-296 295 है।इस नम्बर पर अपनी समस्या एवं शिकायत दर्ज करा सकते हैं।उर्वरक में टॉप 20  किसानों की जांच लम्बित था जिसमें आठ किसानों की जांच संबंधित पदाधिकारी द्वारा किया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा बाकी किसानों का जांच अबिलंब पूरा कराने का निदेश दिया गया।राजकीय नलकूपों की समीक्षा के दौरान कार्यपालक अभियंता लघु जल संसाधन विभाग द्वारा बताया गया कि कल 161 नलकूपों में 75 नलकूप चालू हैं। 86 नलकूप तकनीकी कारणों से बाध्दित हैं।जिलाधिकारी महोदय द्वारा जल-संसाधन विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिया गया कि नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहूॅचे। किसानों से लगातार मिलकर पटवन  की स्थिति की जानकारी लें।जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी पात्र किसानों को ससमय पूरी सहजता के साथ उनके खाते में डीजल अनुदान की राशि सुलभ कराना सुनिश्चित करें। डीजल अनुदान के लिए प्राप्त आवेदन जो लंबित हैं उनका ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिया गया कि जिले के किसानों को डीजल अनुदान उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नही की जाएगी।कार्यपालक अभियंता लघु जल संसाधन  को निर्देश दिया गया कि बंद पड़े नलकूपों को शीघ्र मरम्मति करा कर चालू कराना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार के विलंब को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कार्यपालक अभियंता विद्युत को निर्देश दिया गया कि सिंचाई के लिए सुदूर खेतों तक तेजी के साथ विद्युत संबद्धता प्रदान कराना सुनिश्चित करें।उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यपालक अभियंता विद्युत को निर्देश दिया गया कि जिले में कृषि फीडर से निर्बाध 12 घण्टे प्रतिदिन बिजली उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कार्यपालक अभियंता लघु जल संसाधन को नलकूपों की मरम्मती एवं नव निर्माण में गति लाने के लिए ठोस एवं कारगर कदम ससमय उठाने का निर्देश दिया गया।,विशेषकर विधुत दोष के कारण बंद पड़े नलकूप को शीघ्र ठीक कराकर चालू कराना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया की उर्वरक की उपलब्धता एवं बिक्री पर सतत निगरानी रखें।किसी भी स्थिति में उर्वरकों की कालाबाजारी की शिकायत नही मिलनी चाहिये। जिला कृषि पदाधिकारी को संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ के आलोक में आकस्मिक फसल योजना के तहत सभी आवश्यक कदम समय पर उठाने का निर्देश दिया गया।बैठक में उप विकास आयुक्त श्रीमती साहिला,सहायक समाहर्ता श्री गौरव कुमार,अपर समाहर्ता श्री केडी प्रौज्ज्वल,निदेशक डीआरडीए -सह-गोपनीय प्रभारी श्री नीरज नारायण पांडेय,जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता जल संसाधन एवं लघु जल संसाधन तथा कार्यपालक अभियंता विद्युत पूर्णिया पूर्व एवं पश्चिम तथा संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post