कोढ़ा/शंभु कुमार
कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत मधुरा गांव निवासी मोसोमात रब्बो खातुन ने मधुरा गांव निवासी अपने पड़ोसी पर आरोप लगाई है की विगत कई वर्ष पहले मेरे ससुर का निधन हो चुका था ।निधन बाद मेरे जमीन जिसका की खाता नंबर 890 खेसरा नं 1601 रकवा साढ़े तेतालीस डी० मौजा मधुरा थाना 162 का रजिस्ट्रेशन व लगान रसीद फर्जीवाड़ा कर मोहम्मद कासिम के द्वारा कर लिया गया है।सबुत मांगने पर उनके द्वारा हमें दिखाया जाता है कि आपके ससुर व ननद के द्वारा हमें बेचा गया है।जबकि उनकी ससुर की मृत्यु का समय पिडित महिला के द्वारा जमीन रजिस्ट्री के विगत कई वर्ष ही हो चुकी थी।वही ननद सुलेखा खातुन का कहना है की मोहम्मद कासिम के द्वारा हमारे फर्जी हस्ताक्षर दिखाया जा रहा है जबकि हम किसी भी कागजात पर हस्ताक्षर नहीं की है।
वही इस मामले को लेकर पिडित महिला आगे जानकारी देते हुए बतायी की फर्जी रूप से मेरे जमीन को खरीदारी कर मोहम्मद कासिम के द्वारा अन्य व्यक्तियों को बेचा जा रहा है इसके विरुद्ध में मैं कुछ ग्रामीणों के साथ बैनर तले विवादित जमीन अन्य व्यक्तियो को खरीदारी नहीं करने को लेकर गुहार लगा रही है। क्योंकि इस जमीन से संबंधित मामले कोर्ट में चल रहा है जो की प्रकियाधीन है ।वही स्थानीय सरपंच व स्थानीय ग्रामीण मजीरा खातुन, मोहम्मद रफिक व अन्य ने बताया की विवादित जमीन पिडित महिला की है फर्जी रूप से कासिम महिला की जमीन अपना बता रहे हैं।वही महिला ने न्यायालय के फैसले को लेकर इंतजार कर रही है उसे उम्मीद है की हमारे पक्ष में ही फैसला आयेगा।


Post a Comment