Top News

धुमधाम से मनाया गया प्रखंड का स्थापना दिवस

 




कटिहार/सिटीहलचल न्यूज़

कुरसेला। मंगलवार को कुरसेला प्रखंड का स्थापना दिवस धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता राजद किसान प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष सह पुर्व जिला पार्षद गोपाल प्रसाद यादव व संचालन दिनेश कुमार दिनेश ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ अजय कुमार, पुर्व सांसद नरेश यादव, पुर्व जिप गोपाल यादव, पुर्व प्रमुख समेली मणिकांत यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया


इसके बाद प्रखंड परिसर में केक काटा गया। इस अवसर पर समारोह में उपस्थित विधायक विजय कुमार सिंह ने प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति के आंदोलन की सराहना की। वक्ताओं ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर जमकर हमला बोला। कहा कि प्रखंड व अंचल कार्यालय में बिना रिश्वत के कोई कार्य नहीं होता है

मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष अरुण साह, विधायक प्रतिनिधि कैलाश सहनी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता, दिनेश कुमार दिनेश, नरेश कुमार सिंह, बिमल मालाकार, महेश राय, बिनोद पासवान, दाराकांत झा, शशि चौधरी, मो० हलीम, अजय कुमार यादव, श्रीकांत मंडल, खगेंद्र चौधरी, संजय मधुकर आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post