Top News

कुरसेला में चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

कटिहार/सिटीहलचल न्यूज़

कुरसेला। थाना पुलिस ने गस्ती के दौरान एनएच 31 पर देवीपुर के समीप चोरी की बाइक के साथ बालक सहित एक युवक को गिरफतार कर लिया। गिरफ्तार युवक सनी कुमार थाना क्षेत्र के नवाबगंज का जबकि बालक रिंकू कुमार बरारी थाना क्षेत्र के मधेली का रहने वाला बताया गया है


जानकारी के मुताबिक पुलिस गस्ती के दौरान सोमवार को देवीपुर के समीप संदेह के आधार पर बाइक सवार दो युवकों को रोककर पुछताछ की गयी। जिनके द्वारा बाइक का कोई कागजात नहीं दिखाया गया

जिसके बाद पुलिस द्वारा बाइक सहित दोनों को थाना लाया गया। जहां जांच पड़ताल में बाइक चोरी का निकला। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दोनों के विरुद्ध बाइक चोरी करने का मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post