कोढ़ा/ शंभु कुमार
मंगलवार को बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने कोढ़ा प्रखंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। औचक निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश, डीडीसी सौरव सुमन यादव, डीपीआरओ आदि मौजूद थे। अपर मुख्य सचिव ने बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के अंतर्गत चल रहे पंचायत स्तरीय जनकल्याणकारी योजनाएं का जायजा लेते हुए विन्दुबार जांच की । निरीक्षण उपरांत प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश देकर धरातल पर कार्य को गुणवत्तापूर्ण के साथ उताड़ने की बात कही ।
बताया जाता है कि अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह पूर्णिया में चार जिले के समीक्षात्मक बैठक करने हेतु पधारे थे ताकि पंचायत स्तरों पर विकास कार्यों को और गति मिल सके।इसी दौरान उन्होंने कोढ़ा प्रखंड मुख्यालय का भी औचक निरीक्षण किये।अपर मुख्य सचिव प्रखंड मुख्यालय में करीब एक घंटे तक ठहरे और प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में पंचायती राज विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विचार विमर्श भी किया ।इस दौरान गेड़ाबाड़ी बाजार में बस स्टैंड बनाने को लेकर प्रस्ताव रखा गया जिसमें अपर मुख्य सचिव ने बस स्टैंड को लेकर जमीन उपलब्ध कराने की बात कही। मौके पर प्रखंड स्तरीय स्थानीय पदाधिकारी एवं कई कर्मी मौजूद थे।


Post a Comment