कटिहार/शंभु कुमार
दिनांक 03 अगस्त 2023 को आयोजित जनता दरबार में मिली शिकायतें के उपरांत मुखिया ग्राम पंचायत राज हथवाड़ा भारती कुमारी ने पंचायत में जल रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का डोर टू डोर भ्रमण कर जायजा ली । जिस दौरान निर्माणाधीन पशुघर, विद्यालय की चहारदीवारी,मुख्य द्वार का निरीक्षण की । निरीक्षण उपरांत रूके हुए कार्य से संबंधित विभाग से मौके पर दुरभाष के माध्यम से यथा शीघ्र कार्य गुणवत्तापूर्ण के साथ आगे बढ़ाने का निर्देश दी ताकि चल रहे
विकास की जनकल्याणकारी योजनाएं को गति मिलने के साथ कार्य तय समय सीमा के अंदर सरकार के दिशानिर्देश में संपन्न कराया जा सके।वही मौके पर मुखिया भारती कुमारी, विमल मालाकार माणिक चन्द्र मालाकार, संजय मालाकार , मंजित यादव, सिकन्दर महतो एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थे।


Post a Comment