Top News

कोढ़ा के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया




कोढ़ा/शंभु कुमार 



विश्व स्तनपान सप्ताह प्रत्येक वर्ष बच्चों के लिए नियमित स्तनपान पर जोर देने के लिए मनाया जाता है।इसी दौरान कोढा बाल विकास परियोजना अधिकारी मिनिषा कुमारी के नेतृत्व में कोढा के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर विश्व स्तनपान सप्ताह दिवस मनाया गया जो की एक अगस्त से सात अगस्त तक कार्यक्रम आयोजित कर समापन की गई।बाल विकास परियोजना अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताई की नवजात शिशु के स्वस्थ विकास और  विकास के लिए स्तनपान अत्यंत महत्वपूर्ण है। मां का गाढ़ा पिला दूध शिशुओं के लिए सर्वश्रेष्ठ आहार होता है  जिसमें की एंटीबाडीज होते हैं जो कई प्रमुख रोगों को रोकने में मददगार साबित होती है। वही महिला पर्यवेक्षिका सोनम कश्यप ने आवश्यक जानकारी




देकर आमजनों को जागरूक कर बतायी की बाल स्वास्थ्य अति प्रभावशाली बनाने के साथ उनके जीवन बचाने के लिए वर्तमान में 6 माह तक के छोटे शिशुओं को पूर्ण रूप से स्तनपान किया जाना अत्यंत ही आवश्यक है। कटिहार जिला परिषद अध्यक्षा रश्मि सिंह ने भी छह माह के अंदर जिस भी माताओं को शिशु है उन्हें केवल जन्म से लेकर छह माह तक केवल मां का दूध उनकी माताओं के द्वारा दिया जाना चाहिए बाहरी दूध शिशुओं को पिलाने से बचें।वही इस मौके पर सेविकाएं द्वारा रैलिया निकाल कर विश्व स्तनपान सप्ताह की स्लोगन के द्वारा संदेश देकर स्तनपान की महत्ता को बताते हुए पोषक क्षेत्रों का भ्रमण कर आमजनों को जागरूक की।

Post a Comment

Previous Post Next Post