Top News

कई थाना पुलिस के लिए सिरदर्द बना था कुख्यात सद्दाम उर्फ सत्तार , कटिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार





कटिहार/शंभु कुमार 



सोमवार की संध्या अंतरराज्य बदमाश गिरोह के सरगना व कुख्यात बदमाश मो० सद्दाम उर्फ सत्तार को कटिहार के फलका पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक देसी कट्टा,छह जिंदा कारतूस,एक चाकू,एक मोबाइल फोन एवं एक बाइक भी बरामद हुआ है। सीमांचल के पूर्णिया,अररिया व कटिहार सहित अन्य जिले के कई थाना पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात सद्दाम करीब तीन दर्जन से अधिक लूट ,डकैती व हत्या का मामला दर्ज है। कई आपराधिक कांड में वे फरार चल रहे थे।कई वर्षों से पुलिस को इसकी तलाश थी। पुलिस के अनुसार कोशी से अपराध कर झारखंड राज्य के गोड्डा में जा कर सरन लेता था। वहाँ लूट का बाइक आसानी से बेच देता था।

---


सोमवार की संध्या करीब आठ बजे सूचना मिली की कुख्यात सद्दाम फलका थाना क्षेत्र के  निसुंदरा पुल समीप किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए खड़ा है। सूचना के सत्यापन हेतु दलबल के साथ स्थल पर पहुंचा तो देखा कि पुलिस को देख एक व्यक्ति बाइक घूमा कर भागने का प्रयास करने लगा।तभी संदेह होने पर दलबल के सहयोग से उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया।पकड़ाये नाम -पता पूछने पर मो० सद्दाम उर्फ मो० सत्तार साकिन-जावे थाना- भवानीपुर जिला-पूर्णिया बताया जो वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ फलका थाना क्षेत्र के मांगनपट्टी में रह रहा है। पकड़ाये बदमाश की तलाशी के क्रम में कमर से एक देसी कट्टा,छह जिंदा कारतूस,एक लोहे का चाकू,एक मोबाइल फोन एवं एक बाइक बरामद किया गया।आरोपी से बाइक का कागजात मांगने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।पुलिस द्वारा कुख्यात से गहन पूछ-ताछ की गई। कुख्यात ने कोसी के कटिहार,पूर्णिया,अररिया समेत अन्य कई जिलों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है।बहरहाल कुख्यात को पकड़ने में कटिहार के फलका थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल,अपर थानाध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार,राजू कुमार,अजीत राय,अरुण कुमार सिंह, रोहित पासवान समेत अन्य पुलिस शस्त्र बलों की अहम भूमिका रही। 


बॉक्स में:-

आपराधिक इतिहास का मुख्य आरोपी:

(1) भवानीपुर थाना कांड संख्या 126/11 

(2) भवानीपुर संख्या 132/11 

(3) भवानीपुर थाना कांड संख्या 56/14

(4)रुपौली थाना कांड संख्या 165/11 

(5) रुपौली थाना कांड संख्या 166/14

(06) पुरैनी थाना कांड संख्या 96/11 

(7) फलका थाना कांड संख्या 216/13 

(08)फलका थाना कांड संख्या 381/12 

(09)कटिहार नगर थाना कांड संख्या 134/14 

(10) फलका थाना कांड संख्या 246/18 

(11) अररिया थाना कांड संख्या 23/16 

(12) अररिया थाना कांड संख्या 26/16

(13)फलका थाना कांड संख्या 149/18

(14)फलका थाना कांड संख्या 172/19

(15) भवानीपुर थाना कांड संख्या 83/19

(16)टिकपट्टी थाना कांड संख्या 138/22

(17) टिकपट्टी थाना कांड संख्या 29/23

(18) फलका थाना कांड संख्या 286/23

Post a Comment

Previous Post Next Post