Top News

बारिश के पानी मे गिरने से 5 माह की बच्ची की मौत

 



पूर्णियाँ/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णियाँ में लगातार हो रही मूसलाधार बारिस रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिस वजह से पूरा शहर जलमग्न हैं। इसी बीच शहर के हाउसिंग बोर्ड में घर मे घुसे पानी मे डूबने से एक माह की बच्ची की मौत हो गई। दरअसल बच्ची माँ के साथ चौकी पर सोई हुई थी,


करवट लेने के दौरान नीचे पानी मे गिर गई। वही बच्ची न होने के आभास पर माँ ने पानी मे बच्ची को गिरा हुआ पाया, जिसे अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। वही घटना की खबर सुनकर लोग नगर निगम को कोस रहे है।

बच्ची की नानी  गीता देवी ने बताया कि बारिस से उसके सभी घरों में पानी घुस गया है। परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर थे, सिंर्फ उसकी बेटी और नतनी थी, तब यह घटना घटी।

Post a Comment

Previous Post Next Post