Top News

पैसा निकासी के बाद भी शौचालय निर्माण कार्य नहीं करने वाले प्रधान के वेतन पर रोक

 



धमदाहा/रितेश राज


पूर्णियाँ: शौचालय निर्माण एवं मरम्मत कार्य हेतु विभाग द्वारा भेजे गए राशि को खाते से निकालने के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं करना जिले के सैकड़ों विद्यालय प्रधानों को महंगा पड़ गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान पूर्णिया ने इन सभी विद्यालय प्रधानों के वेतन को तत्काल रोक दिया है। जिसमें धमदाहा के कुल 28 विद्यालय प्रधानों पर कार्रवाई हुई है। इसमें उच्च विद्यालय धमदाहा मध्य विद्यालय कुंवारी उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरकोना, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बघवा कन्या, मध्य विद्यालय बंशी पुरन दाहा, मध्य विद्यालय भोटिया, मध्य विद्यालय खनुआ बीएमसी, मध्य विद्यालय कसमरा, मध्य विद्यालय डिपोटी पुरंदाहा, आदर्श संस्कृत प्राथमिक विद्यालय कुकरौन


बीएमसी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ईटहरी, प्राथमिक विद्यालय हलालपुर, प्राथमिक विद्यालय गिदराही, नौबतलाल उत्क्रमित हाई स्कूल कुकरौन नंबर 2 शामिल है।



इन सभी विद्यालयों के विद्यालय प्रधानों के वेतन को रोक दिया गया है। इस आदेश के जारी होने के बाद संबंधित प्रधानों में हड़कंप मंच गया है। वेतन रोकने के बाद प्रधानों ने आनन फानन में कार्य भी शुरू करवा दिया है लेकिन विभागीय डेडलाइन जुलाई महीना का हीं था । लेकिन विद्यालय प्रधानों ने इसे पूर्ण नहीं किया है जो की अब देखना है की विभाग ऐसे शिक्षको पर क्या कार्रवाई करती है। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान कौशल कुमार ने बताया की जुलाई तक हर हाल में सभी विद्यालय प्रधानों को शौचालय का निर्माण करवा लेना था लेकिन जुलाई माह समाप्त होने के बावजूद विद्यालय प्रधानों के द्वारा इसका निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराया गया है जो कि काफी बड़ी लापरवाही है। उन्होंने बताया कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post