Top News

साइबर अपराध को रोकने के लिए समाज को जागरूक होना जरूरी:- थानाध्यक्ष

 



बैसा/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: साइबर अपराध को रोकने के लिए समाज को जागरूक होना जरूरी है। उक्त बातें रौटा थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन ने कही। उन्होंने बताया कि साइबर - धोखाधड़ी तेजी से हो रही है। इसके लिए लोगों को जागरूक होना जरूरी है। ताकि बढ़ते साइबर अपराध को रोका जा सके। बिना समाज जागरूक हुए ऐसे अपराध को आसानी से रोका नहीं जा सकता। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि पुलिस अपराध पर रोकथाम के लिए पुरी तरह तत्पर है। लेकिन साइबर अपराध की  रोकथाम की बात है तो अकेले पुलिस के लिए यह सम्भव नहीं है। इसके लिए समाज को जागरूक होना होगा ।


क्योंकि साइबर अपराध में अपराधियों की ओर से तरह - तरह के हथकंडे अपनाये जाते हैं। वह आपको फोन करेंगे। मैसेज करेंगे। और निशाने पर लेकर आपका बैंक खाता साफ कर देगें। इसलिए किसी भी अनजान नंबर से आई हुई मोबाइल कॉल पर विश्वास न करें। अपने बैंक की जानकारी ,एटीएम नंबर , एटीएम पिन आदि की जानकारी बिल्कुल भी नहीं दें। उन्होंने बताया कि साइबर गैंग कभी बैंक अधिकारी बनकर आपके एटीएम कार्ड या अकाउंट बंद होने के बारे में या कई तरह के प्रलोभन और लालच देकर आपके खाते व व्यक्तिगत जानकारी हासिल कर लेते हैं। इसके बाद लोग साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं।

साथ ही उन्होंने इंटरनेट बैकिंग, ऑनलाइन फ्राड, वालेट, यूपीआई संबंधित धोखाधड़ी से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतने की अपील की। फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्राड, व्हाट्सएप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्राड के संबंध में भी सावधानियां बरतने की सलाह दी ।

Post a Comment

Previous Post Next Post