कोढ़ा/शंभु कुमार
कोढ़ा प्रखंड के मो जुबेर को जाप के अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इस मौके पर जाप के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह एवं प्रदेश महासचिव नेयर मसूद खान,जाप नेता वकील दास, अनिल कुमार , अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष नूर आलम महिला जिला अध्यक्ष सोनी कुमारी एवं सभी वरिष्ठ नेतागण की मौजूदगी में इसे अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।इस दौरान मोहम्मद जुबेर ने कहा की हमें जो ज़िम्मेदारियां सौंपी गई है
उस दिशा में अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए कोढा में जाप के संगठन मजबूती कर हमारे नेता पुर्व सासंद पप्पू यादव गरीब ,पिडित शोषित की समस्यायों को लेकर उनके अधिकार के लिए संघर्षरत रहते हैं उनके बिषय में आमजनों के बीच बताते हुए जागरूक करने के साथ संगठन विस्तार व मजबूती को लेकर धरातल पर कार्य करेंगे ।ताकि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में जाप पार्टी मजबुती के साथ ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल कर अपने लक्ष्य को पुरा करने का कार्य करेंगे।


Post a Comment