कोढ़ा/ शंभु कुमार
कटिहार उप विकास आयुक्त सौरभ सुमन ने कोढ़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोढा में चल रहे जनकल्याणकारी पंचायती राज विभाग भारत सरकार अंतर्गत पन्द्रहवी वित्त आयोग व राज्य सरकार के छष्ठम वित्त आयोग समिति मद् की विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की । जांच के दौरान उन्होंने कोढा नरेगा कार्यलय में बिन्दुवार जनकल्याणकारी योजनाओं की जांच की जिसमें की उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा की बेस्ड आधार पेमेंट की स्थिति में सुधार लाना अतिआवश्यक है जो हर हाल में 31 अगस्त तक पुर्ण कर शतप्रतिशत करने का निर्देश दिया।
वर्तमान में बेस्ड आधार पेमेंट की स्थिति कोढ़ा का 75% ही है जो की लक्ष्य के अनुरूप काफी कम है। ताकी नरेगा में काम कर मजदूरों अपने मेहनत का मेहनताना आसानी से मिल सके वही पंचायतों में फर्जी मस्टर रोल पर अंकुश लगेगा साथ ही पंचायत के प्रतिनिधि भी मनरेगा की मजदूर की हेराफेरी नहीं कर पायेंगी इसके अलावे मनरेगा के कार्यों में अनुसूचित जाति जनजाति महिलाओं महिला मजदूरों की भागीदारी को बढ़ाने का निर्देश दिया साथ ही कहा की सरकार के दिशानिर्देश के अनुसार सभी नियमों का पालन करते हुए पुर्व से आदेशानुसार तय समय सीमा तक मनरेगा कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया ।
वही कोढ़ा मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार ने अपने अधिनस्थ कर्मियों को उपरोक्त सभी कार्यों को ससमय शत् प्रतिशत अभिलंब पुरा करने का निर्देश दिया । साथ ही कहा की कार्यों में लापरवाही बरतने वाले मनरेगा कर्मियों पर स्पष्टीकरण निकाली जाएगी । ताकि पंचायतों में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू होने के साथ तेज गति मिल सके।



Post a Comment