पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
के.हाट थाना क्षेत्र के डीआईजी चौक के पास छिंतई गिरोह के सदस्यों ने चलती मोटर साइकिल पर सवार महिला के हाथ से अचानक बैग छीन कर फरार हो गया। बेग मे मोबाइल के अलवा लगभग 5 हजार रुपए और कागजात थे।बेग छीनने के क्रम में महिला जूही प्रवीण चलती मोटरसाइकिल से सड़क पर गिर गई और सर फट गया। जिसके बाद उसके पति ने आनन-फानन में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहा इलाज चल रहा है
घायल जूही प्रवीण के पति मो मुन्ना आलम ने बताया कि वह मूसापुर से अपने एक बच्चा और पत्नी के साथ अपने घर गढ़िया बलवा जा रहे थे,घर जाने के दौरान डीआईजी चौक के पास उनकी पत्नी मोबाइल पर बात करने के बाद पर्स में मोबाइल को रख दिया वही छिंतई गिरोह के सदस्यों ने मोबाइल रखते हुए देख लिया
जिसके बाद डीआईजी चौक के समीप अचानक बैग छीनकर फरार हो गया पत्नी के गिरने के बाद बाइक चला रहे मो मुन्ना आलम किसी तरह बाइक को रोका।फिर अपनी पत्नी को सड़क पर गिरा देख हल्ला करने लगा।लेकिन वहाँ पर किसी ने कुछ मदद नहीं की।पत्नी का सर फटा देख आनन-फानन में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जा इलाज चल रहा है।



Post a Comment