अमौर/सनोज
पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय डोरिया में 728 बच्चे नामांकित हैं। जिसमें 10 शिक्षक का पद स्थापित है। जिससे मंगलवार को मात्र दो शिक्षकों भरोसे विधालय चल रहा है, जिससे अभिभावकों से कोपभाजन का सामना प्रधानाध्यापक को सहना पड़ता है। अभिभावकों ने बताया कि इन बच्चों के लिए शिक्षकों की संख्या 10 है। जिनमें 4 शिक्षक दूसरे विद्यालय में प्रतिनियुक्त हैं। जबकि कुछ महीने पूर्व सभी प्रतिनियुक्त शिक्षकों को मूल विद्यालय योगदान करने का निर्देश था। इसके बावजूद इस मध्य विद्यालय में 4 शिक्षक में कमलेश भारती, रोजी बेगम , मुजस्सम प्रवीण एवं मोहम्मद अखलाक अन्य विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य में जुटे हैं
वही बात की जाए तो विद्यालय में कुल नामांकित छात्रों मे से 400 से 500 बच्चे प्रत्येक दिन उपस्थित रहते हैं। ऐसे में भला इन 6 शिक्षकों के भरोसे कैसे इतने सारे बच्चों का पठन-पाठन होना संभव है। वही प्रधानाध्यापक अनिसुर रहमान ने बताया कि विद्यालय में 4 शिक्षक प्रतिनियुक्त के अलावे जो शेष 6 शिक्षक बचे हैं । उनमें से कभी-कभार इन शिक्षकों को परीक्षा ड्यूटी , बीएलओ कार्य में जोड़ दिया जाता है। जिस कारण मंगलवार को अन्य स्थानों पर ड्यूटी के कारण सहित एक शिक्षक सीएल में होने से 2 शिक्षक मौजूद थे
वहीं दूसरी ओर उन्होंने बताया कि विद्यालय में शिक्षक की संख्या बढ़ जाए तो बच्चों का शैक्षणिक गतिविधि बहुत अच्छे से हो सकेगा। विद्यालय के सभी कक्षाओं की पढ़ाई विषय अनुसार तभी संभव हो पाएगा जब तक कि शिक्षकों का संख्या ना बढ़ जाए मंगलवार को विद्यालय में कुल 495 बच्चे विभिन्न कक्षाओं में मिलाकर पाए गए।



Post a Comment