Top News

शिक्षकों ने विधायक आवास पर किया प्रदर्शन, सौंपा मांगपत्र

बैसा/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी में सीधे समायोजन को लेकर मंगलवार को शिक्षकों ने पटना स्थित अमौर विधानसभा के विधायक अख्तरूल ईमान के आवास पर घेरा डालो - डेरा डालो कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन किया


इस दौरान शिक्षकों का एक शिष्टमंडल विधायक को राज्यकर्मी का दर्जा देने , समान काम का समान वेतन , पुरानी पेंशन, वरीयता, प्रोन्नति ऐच्छिक स्थानांतरण , अप्रशिक्षित शिक्षकों की छटनी पर रोक सहित सात सुत्री मांग पत्र सौंपा। इस दौरान विधायक ने शिक्षकों से कहा कि इस मामले को विधानसभा सत्र में जोरदार तरीके से उठाएंगे

मौके पर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष बैधनाथ सिंह, सचिव आदिल अनवर , कोषाध्यक्ष अबु आमिर यजदानी, शाकिब अतहर , मेराज हुसैन, मो रब्बानी, मो इम्तियाज सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post