पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
मीरगंज में पिछले 50 वर्षों से थाना संचालित है । परन्तु जमीन व भवन नहीं होने के कारण तीन अलग-अलग जगहों से स्थांतरित होने के बाद अब उन्हें निजी जमीन व भवन का भी सौगात मिल चुका है । मंगलवार को मीरगज थाना के स्थायी भवन का भूमि पूजन मीरगंज थाना के एसआई राम बाबू एवं पंडित आसनी झा के मन्तोच्चारन के साथ सम्पन्न हुआ । बताते चले कि करीब 5.7 करोड़ की लागत से बनने वाली यह भवन का काम गोविंदा कंट्रक्शन पटना के द्वारा किया जा रहा है । गोविंदा कंट्रक्शन के राजेश कुमार सिंह, राकेश कुमार, सहायक अभियन्ता रमेश कुमार सिंह, कनीय अभियन्ता योगेन्द्र वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि जी थ्री भवन का निर्माण यहाँ होना है जिसे मॉडल थाना कहा जाता है
इसमें सभी प्रकार आधुनिक रूप से सुसज्जित रहेगा । महिला एवं पुरुष बैरेट के अलावा शौचालय, किचेन, बाउंडरी समेत सभी उपकरणों से सुसज्जित मॉडल थाना का रूप दिया जाएगा । इस मौके पर पुअनि आर0पी0 चौरसिया, चन्दन कुमार, धर्मेन्द्र बाबू समेत धमदाहा नगर पंचायत के वार्ड पार्षद सह शसक्त स्थायी कमिटी के विनय कुमार सिंह, विभूति सिंह, मोहम्मद आफाक समेत दर्जनों समाजसेवी मौजूद थे। समाजसेवीयो ने मीरगंज थाना के लिए भूमि पूजन पर अपार खुशी व्यक्त करते हुए बिहार पुलिस प्रशासन को धन्यवाद व्यक्त किया
इस मौके पर एसआई राम बाबू ने कहा कि विगत वर्षों से प्रशानिक अधिकारियों को खंडहर भवन में रहना मजबूरी हो गया था । बारिश के दिनों में इन भवनों से हमेशा पानी का रिसाव होता था वही छत का मलवा भी झरकर गिरने से कई बार अधिकारी भी घायल हो गए थे परन्तु अब इनसभी समस्या से निजात मिलेगी, जहां महिला बल को सर्वाधिक परेशानी होती थी वहीं नए भवन बनने से सारी सुविधा सबको प्राप्त होगा ।



Post a Comment