बैसा/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ:मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।एंव शिक्षा के बगैर इंसान की जिन्दगी अधुरी है। उक्त बातें एआईएमआईएम पार्टी के जिला महासचिव सह प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अबू सायम ने कही । उन्होंने बताया कि कामयाबी की पहली सीढ़ी शिक्षा है। किसी भी क्षेत्र में कामयाब होने के लिए इंसान के अंदर उच्च शिक्षा का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि आज सीमांचल का पिछड़ापन होने का सबसे बड़ा कारण सीमांचल के लोगों में उच्च शिक्षा की घोर कमी ही है
आज सीमांचल में शिक्षा की कमी के कारण ही सीमांचल के लोग बेरोजगार होते जा रहे हैं। खासकर सीमांचल में उच्च शिक्षा की घोर कमी है। इसी को देखते हुए उन्होंने बताया कि सीमांचल का कोई भी हाफीजे कुरान चाहे लड़का हो या लड़की जिनकी उम्र - 13 से 18 वर्ष के बीच हो । और वह आर्थिक तंगी के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे युवा - युवती हमसे संपर्क करें
हम उनकी आगे की पढ़ाई की सारा खर्च स्वयं उठाएगें। उन्होंने बताया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। मालूम हो की डॉ अबू सायम पिछले कई वर्षों से चिकित्सा क्षेत्र में भी काफी नाम कमा चुका है। अक्सर गरीब व निसहाय लोगों का इलाज वह फ्री एवं बहुत ही कम शुल्क करा चुके हैं।



Post a Comment