पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णिया सदर डीसीएलआर के खिलाफ जदयू, भाजपा और कॉंग्रेस के नेताओ ने मोर्चा खोल दिया है। लगान निर्धारण के नाम पर भयादोहन कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर सभी ने सामूहिक रूप से भूमि राजस्व मंत्री आलोक कुमार, मुख्य सचिव, बिहार सरकार,प्रमंडलीय आयुक्त,पूर्णियाँ सहित पूर्णियाँ जिलाधिकारी को आवेदन दिया है। नेताओ ने जिलाधिकारी पूर्णिया कुन्दन कुमार को एक लिखित आवेदन सौंपते हुए डीसीएलआर पूर्णिया सदर परमानंद साह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि लगान निर्धारण के नाम पर वे लोगो को भयादोहन कर लगातार प्रताड़ित कर रहे है। जिससे जनता में डीसीएलआर के खिलाफ काफी आक्रोश ब्याप्त है
नेताओ ने कहा कि समय रहते यदि डीसीएलआर के कार्यकलाप पर संज्ञान नही लिया गया तो लोगो का आक्रोश ज्वालामुखी बन कर विस्फोट करेगा। नेताओ ने बताया कि डीसीएलआर किसी भी आवेदनकर्ता से नहीं मिलते है। अगर मिलते भी है तो किसी कर्मी के पास भेज दिया जाता है। नेताओ ने कहा कि कार्यालय में बाहरी आदमी भी मौजूद रहते है जिनके द्वारा पीड़ितों से भयादोहन कराया जाता है। सभी ने बताया कि डीसीएलआर सदर परमानंद साह के कार्यकलाप के बारे में यदि पुख्ता साक्ष्य लेना है तो सरकारी कार्यालय और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देख सकते है
आवेदक जिला काँग्रेस कमिटी के महासचिव गौतम वर्मा, जदयू प्रदेश महासचिव टुनटुन आलम, भाजपा प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जवाहर यादव ने कहा कि डीसीएलआर के इस कृत्य से जिला प्रशासन के साथ साथ सरकार की भी बदनामी हो रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सत्ताधारी दल के साथ साथ विपक्ष के नेताओ ने भी सामूहिक रूप से शिकायत की है तो जिलाधिकारी इसपर क्या संज्ञान लेते है।



Post a Comment