धमदाहा/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ:नगर पंचायत धमदाहा के नवपदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी का अभिनंदन धमदाहा मुख्य पार्षद श्रीमती रानी देवी बुके देकर किया। वे नगर पंचायत बनने के बाद पहले कार्यपालक पदाधिकारी बने। इस दौरान मुख्य पार्षद द्वारा नगर पंचायत धमदाहा के विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया
तत्पश्चात कार्यपालक चन्द्रप्रकास राज ने कहा कि नगर निकाय नवगठित है, इसलिए विकास कार्य की शुरुआत में समय लग रहा है। जैसे ही सब कुछ व्यवस्थित होगा, वैसे ही काम की रफ्तार बढ़ती चली जाएगी। हम सभी मिलकर धमदाहा को नया धमदाहा बनाने में अवश्य सफल होंगे
इस मौके पर मुख्य पार्षद रानी देवी ने उप मुख्य पार्षद मीना देवी एवं सभी वार्ड पार्षद को मिलकर काम करने के लिए कहा, ताकि हमलोग धमदाहा में एक नया अध्याय लिखने में सफलता हासिल कर सकें। इस कार्यक्रम में उप मुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद एवम् उनके प्रतिनिधि लोग शामिल हुए।



Post a Comment