समस्तीपुर/सिटी हलचल न्यूज़
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज ने संगठन मजबूती और विस्तार को लेकर राज्य के सभी जिला अध्यक्षो, जिला प्रभारियों और प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों से वर्चुअल मीटिंग की। प्रदेश प्रवक्ता ने ललन चंद्रवंशी ने बताया की वर्चुअल मीटिंग जिला अध्यक्षों तथा जिला प्रभारी तथा प्रकोष्ठ के सभी प्रदेश अध्यक्ष के साथ संपन्न हुई। सभी ने संगठन के मजबूती एवं संगठन को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज के समक्ष जिलाध्यक्ष, प्रभारियों ने अपनी अपनी समस्या और संगठन विस्तार हेतु अपना अपना सुझाव दिया
आगे श्री प्रिंस ने सभी नेताओं से कहा कि सदस्यता अभियान से लेकर बूथ स्तर तक कमिटी का विस्तार का सुझाव दिया और कहा 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 9 साल की उपलब्धियों को देश की जनता तक पहुंचाएं। आगे श्री प्रिन्स ने महागठबंधन सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा की राज्य के दलित पिछड़ा अति पिछड़ा पर लगातार हो रही घटनाएं तथा राज्य की विधि व्यवस्था पर सवाल उठाया और कहा कि बिहार की विधि व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है, और महागठबंधन का कोई भी नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बात मानने को तैयार नहीं है
इसलिए मेरा नीतीश कुमार जी को सुझाव है की पद की गरिमा देखते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। आगे श्री प्रिन्स ने अपने नेताओं से कहा की जब आप क्षेत्र में जाए तो बिहार सरकार के नाकामियों को भी लोगो को बताएं। प्रदेश प्रवक्ता ललन चंद्रवंशी ने बताया कि आज वर्चुअल मीटिंग में पार्टी के प्रधान महासचिव केशव सिंह ने भी सभी नेताओं को संबोधित किया और कहा कि सभी जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अपने-अपने जिलों में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती देने का काम करें



Post a Comment