मुरलीगंज/ मिथिलेश कुमार
मधेपुरा : रामपुर पंचायत अंतर्गत रहिका बहियार में गुरुवार को धानरोपनी के दौरान करीब तीन बजे हल्की बारिश के साथ हुई ब्रजपात से दो महिलाओ की मौत एवं चार घायल हुई है। ये सभी महिला मजदूर रामपुर पंचायत के वार्ड 13 निवासी किसान सुदिष्ट यादव के खेत में धानरोपनी कर रहे थे। ठनका से रामपुर वार्ड 13 निवासी मंगल राम की पत्नी गीता देवी (35)तथा स्व राजेन्द्र मालाकार की पत्नी जयमाला देवी (45) की मौके पर मौत हो गई। जबकि सुलेखा देवी, सुनीता देवी, जयमाला देवी, सुनिता देवी चपेट में आने से घायल हो गई। घायल महिलाओं को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चारो घायल महिलाओ को बेहतर इलाज के लिए हायर सेन्टर रेफर किया गया है
मृतिका की शव को शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से माहौल गमगीन हो गया। धानरोपनी करने वाले मजदूर इस घटना से दहशत में है। किसान सुदिष्ट यादव ने कहा कि मेरे खेते में धानरोपनी हो रहा था। इसी बीच बारिश के साथ ठनका गिरने से दो महिला की मौत हो गई है। सूचना पाते हीं मौके पर पहुंचे सीओ मुकेश कुमार सिंह, आरओ विजय प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्रवाई के बाद मृतक के आश्रित को आपदा प्रबंधन के तहत चार लाख रुपये मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा
थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने कहा शव को पोस्टमार्टम कराने भेजा गया है। घटना के बाद मृतक के घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। गाँव में मातमी सन्नाटा छा गया है। मुखिया आशुतोष कुमार उर्फ राजीव पासवान और जाप नेता अमित यादव ने बताया कि सभी महिला रहिका टोला समीप खेत मे धान रोपाई कर रही थी। इसी क्रम में हुए वज्रपात से दो महिला की मौत हो गई। जबकि अन्य चार महिला घायल हो गयी। उन्होंने मृतक के आश्रितों को जल्द मुआवजा उपलब्ध कराने की जिला प्रशासन से मांग किया है।



Post a Comment