Top News

नीतीश अब रबर स्टांप मुख्यमंत्री : विजय सिन्हा

 

पटना/सिटीहलचल न्यूज़

बिहार विधानमंडल के नेता प्रतिपक्ष ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार सियासी हमला बोलते हुए कटाक्ष कर कहा कि उनसे जब अपना गृह जिला नहीं संभल रहा तो प्रदेश और देश क्या बचाएंगे।नालंदा में हाल के दिनों में हुई हत्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जियर गांव में अविनाश कुमार की हत्या माफियाओं द्वारा बेरहमी से कर दी गई, लेकिन एसपी नहीं गए। प्रहलाद बीघा में किशोर चौधरी की पीट पीट कर हत्या कर दी गई लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई। वैशाली में भजन बजाने के कारण एक मंदिर के पुजारी को पीट पीटकर मार डाला गया


भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने साफ लहजे में  कहा कि जब से महागठबंधन की सरकार बनी है प्रदेश में करीब 5000 लोगों की हत्या हुई है, जिसमे अधिकांश हत्या बालू, शराब और जमीन माफिया के द्वारा की गई है।उन्होंने कहा कि मैं कल खुद वैशाली  जिले जाऊंगा और  सतपुरा शिव मंदिर के पुजारी राम नारायण गिरी के परिजनों से मुलाकात करूंगा, जिनकी भजन बजाने के कारण लोगों ने पीट पीटकर हत्या कर दी।लखीसराय के विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री विपक्षी एकता के कार्यों में व्यस्त रहने के कारण बिहार को अराजकता में झोंक दिए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब रबर स्टांप की तरह हो गए और इनकी पहचान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राह के लिए होने लगी


उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून स्थिति बदतर हालत में हैं, लेकिन डीजीपी चुप है। उन्होंने  नीतीश कुमार को अवसरवादी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में लाठी तंत्र का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अवसरवाद की राजनीति प्रतिष्ठा और गरिमा गिराई है। उन्होंने एक बार फिर कहा कि बख्तियार स्टेशन का नाम बदलना चाहिये। भाजपा के नेता श्री सिन्हा ने विपक्षी एकता की बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि सभी भ्रष्टाचारी एक हो रहे हैं। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि महागठबंधन में जितनी पार्टियां है वह डरी हुई है।उन्होंने कहा कि भाजपा सामंतशाही, तानाशाही, भ्रष्टाचारी पार्टी नहीं है।प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान पार्षद डॉ प्रमोद चंद्रवंशी प्रदेश प्रवक्ता प्रोफेसर अजफर शमशी प्रदेश प्रवक्ता उदय सिंह प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह उपस्थित थे l

Post a Comment

Previous Post Next Post