अमौर/सनोज
पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में गुरूवार को नव पदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में विपिण पासवान ने योगदान कर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी धनेश्वर प्रसाद सिंह ने नए बीईओ को प्रभार सौंपा एवं उन्हें बधाई दी। मौके पर प्रखंड के शिक्षकों एवं शिक्षा कर्मियों ने वर्तमान बीईओ को बुके देकर तथा फूल माला पहना कर जहां हार्दिक स्वागत किया, वहीं निवर्तमान बीईओ धनेश्ववर प्रसाद सिंह को फूल माला, शाल, व विभिन्न उपहार देकर सम्मानित करते हए भावपूर्ण विदाई दी । विदित हो कि इससे पूर्व जलालगढ़ के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी धनेश्वर प्रसाद सिंह अमौर व बैसा प्रखंड में अतिरिक्त प्रभार में कार्यरत थे । शिक्षा विभाग के आदेश पर विपिन पासवान जो पहले से ही कार्यक्रम पदाधिकारी क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक पूर्णिया प्रमंडल को अमौर प्रखंड के नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है
जो गुरुवार को अमौर प्रखंड के बीआरसी कार्यालय में योगदान कर पदभार ग्रहण कर लिया है । इस मौके पर बीआरसी भवन में आयोजित एक संक्षिप्त विदाई सह सम्मान समारोह में नव पदस्थापित बीईओ विपिण पासवान ने कहा कि प्रखंड के विद्यालयों में शिक्षा के स्तर में सुधार लाना, प्रखंड को शिक्षा के क्षेत्र में नयी उंचाई प्रदान करना एवं शिक्षकों की समस्याओं को ऑन द स्पॉट समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी । उन्होंने कहा कि प्रखंड में पठन-पाठन का माहौल संवारा जायेगा। कागज में चलने वाले विद्यालयों एवं लापरवाह शिक्षकों के संबंध में मिली शिकायतों की जांच होगी। दोषी पाये जाने पर इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने क्षेत्र के शिक्षक शिक्षिकाओं से प्रखंड में शिक्षा का बेहतर माहोल स्थापित करने में साकारात्मक सहयोग करने की अपील की । समारोह में निवर्तमान बीईओ के कार्यों की सराहना करते हुए, शिक्षक कामेश्वर विश्वास ने कहा कि निवर्तमान बीईओ धनेश्वर विश्वास एक कर्मठ, आस्थावान, विनयी, संघर्षशील और शिक्षकों के लिए सदशयी रहे हैं
और अपनी विद्वता सेवा, योग्यता, कर्तव्यनिष्ठता एवं व्यवहार कुशलता की बदोलत शिक्षक समाज में लोकप्रिय रहे हैं । बीइओ श्री धनेश्वर प्रसाद सिंह अपने कार्यकाल में कार्य दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाये हैं तथा शिक्षा के विकास में अहम भूमिका निभाये हैं जो सराहनीय है । इस मौके पर निवर्तमान बीईओ धनेश्वर प्रसाद सिंह ने शिक्षकों को अपने संदेश में कहा कि शिक्षकों को अपने कर्म और दायित्व के प्रति हमेशा सचेष्ठ रहना चाहिए । कर्म से जहां पथ प्रशस्त होता है वहीं उनकी दी हुई शिक्षा से समाज सजग होता है । उन्होंने कर्म की प्रधानता पर बल देते हुए शिक्षकों को उनके कर्तव्य का स्मरण दिलाया और कहा कि कर्म का फल अवश्य मिलता है । समारोह में प्रखंड शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रवेज आलम, शिक्षक संघ के जिला प्रधान सचिव अबरार आलम, कामेश्ववर विश्वास, निर्देश कुमार, अरसद अमान, धीरज कुमार गुप्ता, आसिफ कमर, जयमंगल सिंह, सुभाष कुमार, ब्ररह्मदेव मंडल, सहित प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकायें मौजूद थे ।



Post a Comment