बैसा/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: एआईएमआईएम पार्टी के पुर्व सीमांचल संगठन प्रभारी सह पार्टी प्रवक्ता मौलाना गुलाम रब्बानी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिया। उनको दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी देसाई की मौजूदगी में कांग्रेस परिवार का हिस्सा बनाया गया है। इस दौरान कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री के जनार्दन रेड्डी, बिहार प्रभारी श्री अफरोज खान , एवं प्रशिक्षक श्री रामपाल बघेल मौजूद थे। वहीं मौलाना गुलाम रब्बानी कांग्रेस पार्टी का हिस्सा बनने से अमौर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी से लहर है
अमौर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि मौलाना गुलाम रब्बानी साहब का कांग्रेस में आने से अमौर विधानसभा सहित पुरे सीमांचल में कांग्रेस सेवा दल को बहुत मजबूती मिलेगी। और आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में इसका लाभ पार्टी को मिलेगा। वहीं मौलाना गुलाम रब्बानी ने बताया कि जब से केन्द्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार थी। तो देश लगातार विकास की ओर से विकसित की ओर जा रहा था। परंतु जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है तब से देश में लगातार महंगाई एंव बेरोजगारी बढ़ रही है। एवं देश का विकास रूक गया है। इसलिए जरूरी है कि फिर से केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार बने ।तभी जाके फिर से देश में विकास होगा
इसके लिए जरूरी है कि अभी से ही कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर मेहनत करना शुरू कर दे । उन्होंने बताया कि आगामी 12 अगस्त को अमौर विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर कार्यकर्ता मिलन समारोह किया जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में लोग कांग्रेस परिवार का हिस्सा बनेंगे। मालूम हो कि मौलाना गुलाम रब्बानी किसी परिचय का मोहताज नहीं है। वह मुल रूप से अमौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर गांव का निवासी है।



Post a Comment