Top News

प्रखंड में 27 जून से 10 जुलाई तक चलेगा परिवार नियोजन पखबारा

धमदाहा/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: गुरूवार को अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डाक्टर मनोज कुमार के  नेतृत्व परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा कार्यक्रम हेतु प्रखंड स्तरीय बैठक किया गया। विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई के अवसर पर बिहार के हरेक प्रखंड में 27 जून से 10 जुलाई तक दंपति संपर्क पखबारा का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर परिवार नियोजन एवं पुरुष नसबंदी महिला बंध्याकरण अंतराल काॅपर-टी माला छाया सहित अनेक तैयार कर रही है राज्य सरकार द्वारा आजादी के शब्दी महोत्सव के अवसर पर संकल्प लिया है


परिवार नियोजन को बनाए जाएंगे सरल वैकल्पिक दिया गया है। परिवार नियोजन बंन्ध्याकरण उपरांत दिनांक 12 जुलाई को परिवार नियोजन बंन्ध्याकरण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु केयर इंडिया पूर्णिया द्वारा तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अंतर्गत पूरे राज्य में जनसंख्या स्थितिकरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाना एवं योग दंपति की इच्छानुसार सेवा प्रदान करना है

बैठक का आयोजन अस्पताल उपाधीक्षक डॉ मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित किया। मौके पर अस्पताल प्रबंधक अशोक भारती हेल्थ एजुकेटर अशोक कुमार मोदी, पीएम के अलावा महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post