Top News

बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा 15 की मौत, किशनगंज बॉर्डर रहा जाम

किशनगंज/सिटी हलचल न्यूज़

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में बैलेट पर बुलेट हावी रहा, जिससे नाराज लोगो ने किशनगंज शहर से सटे रामपुर में नेशनल हाई वे को जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन करने किया। मालूम हो की शनिवार को हुए मतदान के दौरान स्थानीय बेलन हाई स्कूल स्थित बूथ संख्या 2 में जमकर बमबाजी हुई, जिसमे दो सिविक पुलिस सहित आधा दर्जन से अधिक लोगो के घायल होने की खबर है


वही नवनिर्तमान वार्ड मेंबर मो कयूम के बेटे मो मनिरुल हक की गोली लगने से मौत का भी मामला प्रकाश में आया है। हालाकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। नाराज प्रदर्शनकारियों ने कहा की टीएमसी के कार्यकर्ताओं के द्वारा दर्जनों बम फेंके गए और खुले आम धांधली की गई। लोगो ने कहा की उनकी मांग है की दोषियों के खिलाफ सख्त कारवाई हो और दुबारा मतदान करवाया जाए

वही करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहा जिससे पूर्वोत्तर भारत का शेष भारत से संपर्क कट गया। वही मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा कारवाई का भरोसा दिए जाने के बाद सड़क जाम को हटाया गया।बता दे की चाकुलिया ब्लॉक के अलग अलग मतदान केंद्रों में हुए झड़प में तीन लोगों की मौत हुई है। इसके अलावे बंगाल के विभिन्न हिस्से में हुए चुनावी हिंसा में अबतक 15 लोगों के मरने की खबर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post