Top News

शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करने के विरोध में एआईएमआईएम का धरना

किशनगंज /सिटी हलचल न्यूज़

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर जारी बवाल थमने का नाम नही ले रहा है ।परीक्षा में डोमिसाइल नीति लागू किए जाने के विरोध में तमाम विपक्षी पार्टियां गोलबंद हो चुकी है और सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन का दौर जारी है।उसी क्रम में आज एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान की अगुआई में किशनगंज टाउन हॉल के समक्ष नेताओ और कार्यकत्ताओ ने धरना दिया


धरना प्रदर्शन के दौरान नेताओ ने महागठबंधन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।इस मौके पर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि बिहार सर्वाधिक बेरोजगारी वाला राज्य है और सरकार ने दस लाख नौकरी का वायदा किया था लेकिन  एक लाख 70 हजार लोगो की बहाली निकाली गई उसमे भी डोमिसाइल नीति को लागू कर दिया गया है जो की सरकार की दोहरी नीति है। श्री ईमान ने शिक्षा मंत्री का बिना नाम लिए उन पर निशाना साधते हुए

कहा की मनु वादी विचार धारा के कारण गरीब के बच्चो को पढ़ने से रोका जा रहा है । श्री ईमान ने सरकार पर साजिश के तहत उर्दू टेट का रिजल्ट जारी नही करने का आरोप लगाया है ।वही जिला अध्यक्ष इसहाक आलम ने कहा की हमारी मांग है की शिक्षा से संबंधित जो भी समस्याएं है उसे दूर किया जाए ।धरना प्रदर्शन में शेख साबिर आलम सहित अन्य दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post