Top News

आचार्य महाश्रमण के "सुशिष्य " मुनिरमेश कुमार करेंगे गुलाबबाग में प्रवचन

पूर्णियां/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियां : चातुर्मास अध्यात्म साधना व तप-त्याग के उत्कर्ष का समय होता है। चातुर्मास में साधना के नये नये प्रयोग हो, अध्यात्म साधना से व्यक्तित्व का विकास हो, प्रवचनों के माध्यत्य से जीवन की समस्याओं का समुचित  समाधान प्रयोग और प्रशिक्षण का उपक्रम भी चलाया जा रहा है। आगम आधारित अमृत प्रवचन माला" का अभिनव कार्यक्रम चल रहा है।इस प्रवचनमाला के अर्न्तर्गत विभिन्न विषयों के साप्ताहिक प्रवचन चलेगें। जीवन विकास एवं वर्तमान जीवन शैली को अच्छा बनाने के लिए "9 सप्ताह" तक आगम आधारित अमृत प्रवचन माला" का उपक्रम तेरापंथ भवन गुलाब बाग पूर्णिया में "आचार्य महाश्रमण के "सुशिष्य " मुनिरमेश कुमार करेंगे


दिनांक 9 जुलाई रविवार से "नमस्कार महामंत्र साधना प्रयोग सप्ताह" का क्रम चलेगा। इस सप्ताह में जैन धर्म का सर्वोत्कृष्ट मंत्र नमस्कार महामंत्र के स्वरूप पंच परमेष्ठी की साधना, नमस्कार महामंत्र से चैतन्य केन्द्रों को कैसे जागृत करें यह बताया जायेगा।बिहार के अनेक क्षेत्रों में कल से 51 लाख का जाप अनुष्ठान भी प्रारंभ होगा। नमस्कार महामंत्र जप अनुष्ठान में भाग लेने वाले सैंकड़ों भाई-बहिने एक महिने तक नमस्कार महामंत्र की प्रतिदिन ग्यारह माला का जप करेंगे। 9 जुलाई रविवार को ही अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में स्थानिय तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा आठ से नौ वर्ष के बच्चों को "मंत्र दीक्षा" भी मुनि रमेश कुमार के द्वारा प्रदान की जायेगी


इस चातुर्मास में साप्ताहिक प्रवचन माला के अर्न्तर्गत नमस्कार महामंत्र साधना प्रयोग सप्ताह, जीवन निर्माण सप्ताह, अच्छी संतान जीवन की उपलब्धि सप्ताह, परिवार सप्ताह, स्वास्थ 7 सप्ताह, तेरापंथ धर्मदर्शन सप्ताह, जैन धर्म दर्शन सप्ताह, उपासक सप्ताह, अध्यात्म विकास सप्ताह का आयोजन जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा तेरापंथ युवक परिषद्, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ प्रोफेशनल फारम द्वारा आयोजित होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post