Top News

अमौर में अपराधियों ने वार्ड सदस्य को मारी गोली

 


अमौर/सनोज

पूर्णियाँ:अमौर थाना क्षेत्र के धूरपैली पंचायत के वार्ड 12के वार्ड सदस्य मौहम्मद आवीद को वीति रात्रि अज्ञात बदमाश द्वारा गोली मार कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है।इस घटना से पूरे क्षेत्र  जनप्रतिनिधियों मे हड़कम्प का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार धूरपैली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि लाल खान ने बताया कि बीती रात्रि अज्ञात बदमाशों द्वारा वार्ड नंबर 12 के वार्ड सदस्य मौहम्मद आवीद अपने निज ग्राम बथनाहा चौक के बागढर के घर में सोए हुए थे। जिसमें अज्ञात बदमाश ने खिड़की खुली रहने के कारण  गोली चला दी। जिसमें आवीद को दाहिना हाथ गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गया


गोली की आवाज सुनते हैं पूरे गांव में हल चक्कर मचने लगा । परिजनों द्वारा घायल वार्ड सदस्य  को रोटा अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया ।घायल वार्ड सदस्य हालत चिताजनक स्थिति होने के कारण उसको राजकीय अस्पताल पूर्णिया भेजा गया। जो जीवन मौत से जूझ रहा है।वही अमौर थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद  घटना स्थल पर पहुंच कर तहकिकात शुरु कर दिया है।उन्होने बताया कि घटना का कारण का पता नहीं चला है।पीड़ित द्वारा आवेदन दिए जाने के अधार फर मामला दर्ज कर जांच शुरु की जाएगी

वही मुखिया प्रतिनिधि लाल खान ने बताया कि इस तरह कि घटना क्षेत्र बरबट्टा पंचायत के मुखिया गुलाम अजहर के साथ भी हाल ही मे इसी तरह घटी थी।जो उनको भी जान मारने के नियत से अज्ञात बदमाश के द्वारा   दो गोली चलाई थी वह भी बाल बाल बच गए।इस तरह जनप्रतिनिधियों के साथ जान लेवा हमला होने से काफी चिंता का विषय बना हुआ है।इस लिए उन्होंने जिला प्रशासन से गहन छानबीन कर अज्ञात के विरूद्ध उचित कानूनी कार्यवाही करने कि माँग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post