Top News

टी पी एस एस इकाई रुपौली ने नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का किया स्वागत समारोह:- टी पी एस एस

 


रूपौली। विकास कुमार झा

टी ई टी प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई रुपौली ने  , प्रखंड अध्यक्ष नितेश कुमार के नेतृत्व में रुपौली के नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आदरणीय संजय कुमार सिंह जी का स्वागत समारोह का आयोजन प्रखंड कार्यालय स्थित बी आर सी मुख्यालय में सभी टी ई टी शिक्षकों की उपस्थिति में गुलाब और बूके देकर गर्मजोशी के साथ किया गया ! जिसमें संघ के क्रांतिकारी अध्यक्ष श्री नितेश कुमार, कोषाध्यक्ष रियाज उद्दीन, कार्यालय सचिव बमभोला कुमार सिंह , संयुक्त सचिव सौरभ गुंजन, जिला प्रतिनिधि उदय प्रताप राठोड़, विवेक कुमार बिट्टू, शिक्षिका ब्यूटी सिंह ने माला पहनाकर और सभी शिक्षकों ने सामूहिक रूप बूके देकर जोरदार तरीके स्वागत किया !


वहीं संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महोदय ने कहा शिक्षा व्यवस्था को सुचारू और सुदृढ़ करना मेरी प्राथमिकता है इसमें आप सभी टी ई टी शिक्षकों का सहयोग आवश्यक है ! सभी शिक्षक समय का पालन करें और शिक्षकों की जो समस्या है उसे नजर अंदाज नहीं किया जाएगा ! वहीं अध्यक्ष श्री नितेश कुमार ने कहा हम टी ई टी शिक्षकों से जितना होगा ,

आपके इस मिशन में अपना शतप्रतिशत सहयोग देने का प्रयास करेंगे  ! इस समारोह में मुख्य रूप से शोशल मीडिया प्रभारी गोविंद कुमार, संजय कुमार, जिला प्रतिनिधि जी एस यादव , शिक्षक हिमांशु कुमार, धनंजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, चितरंजन ठाकुर , चन्दन कुमार , आदि पच्चासो शिक्षक मौजूद थे !!

Post a Comment

Previous Post Next Post